फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कंधा दिया-न पढ़ा फातिहा..बस आंखों से देखा दफन

विज्ञापन
रसलगंज में महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद घर को किया गया सील। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर के हॉटस्पॉट उस्मानपाड़ा में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत की खबर पर इलाके में हर कोई दहशत में है। दोपहर बाद मौत की खबर जैसे ही परिवार के सदस्यों को मिली तो वह शोक में डूब गए। शाम को महिला के शव को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल टीम शाहजमाल कब्रिस्तान लेकर पहुंची, जहां उसके पति व बेटे को ही बुलाया गया और बिना कंधा दिए और बिना फातिहा पढ़े उनकी आंखों के सामने जेसीबी से छह फिट गड्ढा खुदवाकर शव दफन करा दिया गया। इसके बाद उन्हें वापस छेरत भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला के विषय में बताया गया है कि मजदूर परिवार की महिला के घर में पति के अलावा दो बेटे और एक विवाहित बेटी है। पिछले सप्ताह महिला को सर्दी खांसी और गले के जरिये सांस लेने में दिक्कत होने पर परिवार के लोग मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के साथ जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और वहीं भरती कर लिया गया था। इस खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उसके पति व बेटों को छेरत में क्वारंटीन करा दिया था। मंगलवार दोपहर उसकी मौत की खबर परिवार के सदस्यों को दी गई तो वहीं बिलख पड़े। बाद में प्रोटोकाल के तहत तय किया गया कि एक बेटा व पति को ही दफन में शामिल किया जाएगा। इसके बाद शाम को मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासनिक टीम नगर निगम की जेसीबी लेकर शाहजमाल कब्रिस्तान पहुंची, जहां गड्ढा खुदवाकर शव दफन कराया गया। इस दौरान किसी को पास नहीं जाने दिया गया।
रोते-बिलखते परिजनों को वापस छेरत भेज दिया गया। अब महिला की हिस्ट्री जानने को स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं और यह भी जानने का प्रयास हो रहा है कि वह मेडिकल जाने से पहले कब से बीमार थी और इस दौरान किस किस के संपर्क में आई।
विज्ञापन

संक्रमित महिला के परिवार के सात लोग क्वारंटीन
इलाका 400 मीटर की परिधि में सील, ताला कारोबारी की पत्नी है संक्रमित महिला
दो मई को संक्रमित मिली एएमयू के पूर्व कर्मचारी की पत्नी की पड़ोसी है महिला
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम में तीन दिन के भीतर दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं। 45 वर्षीय संक्रमित महिला दो मई को पॉजिटिव मिली एएमयू के पूर्व कर्मचारी की 60 वर्षीय पत्नी के संपर्क में आई थी। दोनों पड़ोसी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सात लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला का केस सामने आने के बाद दो मई को उसके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया गया था। इसी जांच में यह संक्रमित महिला सामने आई है। इसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। महिला का पति ताला कारोबारी है। परिवार के सभी सात लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही उनका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। इलाका पहले से ही 400 मीटर के दायरे में सील है। महिला के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही है। महिला को अतरौली के एल-1 अस्पताल में भेज दिया गया है। इलाके में सैनिटाइजिंग कराने के साथ ही घरों से लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। पूर्व में होम डिलीवरी की जो व्यवस्था की गई थी। उसे बरकरार रखा गया है।
बढ़ी सख्ती: प्रतिबंधित एरिया 400 मीटर और हॉटस्पॉट एक किमी तक रहेगा सील
लॉकडाउन के दौरान दी जा रही छूटों के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी ने कोरोना मरीज मिलने पर प्रतिबंधित एरिया और हॉटस्पाट एरिया के संबंध में नया आदेश जारी किया। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक लोगों की समस्या को देखते हुए प्रतिबंधित एरिया 400 मीटर और हॉटस्पॉट एक किलोमीटर तक सील करने का निर्णय लिया गया है। इस परिधि में कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी लोगों को अंदर घुसने की अनुमति नहीं होगी। थाना पुलिस को बैरियर्स सिस्टम लागू करना होगा। इसके साथ ही सैनिटाइजिंग का काम नगर निगम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें