फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन, दवा और संसाधनों की कमी से मृत्यु न होने पाए : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर से अलीगढ़ और कासगंज का नोडल अधिकारी नामित होने के बाद मंडलायुक्त गौरव दयाल ने स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुरेंद्र उपाध्याय को कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियां अभी से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं और संसाधन अभी से जुटा लिए जाएं। इसमें कोई विलंब न करें। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर बिना समय गंवाए भर्ती करें और उनको उपचार दें। दवा, ऑक्सीजन और संसाधनों के अभाव में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं होनी चाहिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोविड संक्रमण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय करते हुए डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रत्येक निगरानी समिति को पर्याप्त मात्रा मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए ताकि आवश्यकतानुसार लक्षणयुक्त एवं संदिग्ध व्यक्ति को मेडिकल किट प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लक्षणयुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों को अलग कक्ष व टॉयलेट उपलब्ध हो, ऐसा न पाए जाने पर सूचना सेक्टर अधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को दी जाए ताकि उन्हें क्वारंटीन सेंटर ले जाया जा सके।
निगरानी समितियां लक्षणयुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों का 24 घंटे में एंटीजन टेस्ट कराएं। नोडल अधिकारी मंडलायुक्त ने जनपदों में कार्यरत कोविड कमांड सेंटरों को आइसोलेशन एवं क्वारंटीन सेटर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टरों से लेते रहने का निर्देश दिया है।
प्राइवेट अस्पतालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया ताकि ओवर चार्ज न किया जाए। सभी कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही मरीजों के समुचित भोजन एवं अस्पतालों में पर्याप्त साफ-सफाई का भी सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें