फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
घायल भीषण पाल।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की पिलखना पुलिस चौकी इलाके में सोमवार की देर शाम जलाली मोड़ से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल को उसके परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना का कहना है कि मंगलवार की सुबह पीड़ित ने तहरीर दी है। इस पर कृष्ण पाल व पवन निवासी भटोला थाना हरदुआगंज समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




गांव चांदगढ़ी निवासी भीष्मपाल सिंह पुत्र मानपाल सिंह जलाली मोड़ पर मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। वह रोजाना की भांति सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच शाम समय करीब साढ़े सात बजे रजबहा के रास्ते पर गांव बहादुरगढी के पास दो नामजदों ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पीड़ित की बाइक को रोक लिया।



उस पर लाठी डंडा व सरिया से जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिससे उसके सिर, चेहरे व आंख पर गंभीर चोटें आने से वह बेहोश होकर वहीं जमीन पर गिर गया। इसकी जानकारी किसी तरह परिजनों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पिलखना चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची गई। जहां से पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों से घटना की जानकारी लेकर घायल को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें