आरोपी पक्ष के लोग खाली प्लाॅट से मिट्टी खोद रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष के आठ दस लोग रात नौ बजे एकराय होकर घर में घुस आए। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडा व फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
थाना अकराबाद के गांव मानई के मजरा नगला भढपुरा में 24 जुलाई को प्लाॅट से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मानई निवासी किशनपाल ने बताया है कि गांव में उनका एक प्लाॅट है। 24 जुलाई को आरोपी पक्ष के लोग खाली प्लाॅट से मिट्टी खोद रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष के आठ दस लोग रात नौ बजे एकराय होकर घर में घुस आए। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडा व फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे उनके पिता विजेंद्र सिंह, माता कमलेश, चाजा कालीचरन एवं भाई मोनू जख्मी हो गए। पीड़ित पक्ष ने दस आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।