महिला ने काली रंग की पजामी, मटमैली रंग की कुर्ती और जर्सी, एक पीले रंग का दुपट्टा, हाथ में कड़ा व कमर में काला धागा पहने हुए है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ के थाना रोरावर अंतर्गत खेरेश्वर चौराहे के पास 27 फरवरी को दोपहर एक बजे के करीब न्यू सन साईन पब्लिक स्कूल के गेट पर लगी फुलवारियों में एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने सनसनी फैल गई। शव मिलने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशकंर गुप्ता मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान न हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे स्थित न्यू सन साईन पब्लिक स्कूल नादा वाजिदपुर के गेट पर लगी फुलवारियों में राहगीरों को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास क्षेत्र से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर रोरावर थाना और पीआरबी 743 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। महिला ने काली रंग की पजामी ,मटमैली रंग की कुर्ती और जर्सी ,एक पीले रंग का दुपट्टा, हाथ में कड़ा व कमर में काला धागा पहने हुए है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।