ग्रामीणों को नहर में शव बहता नजर आया। खबर फैली तो तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया।
गभाना स्थित मध्य गंग नहर में घौरोठ व जखौता के बीच एक युवक का शव पानी में बहते हुए मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
26 जुलाई की सुबह ग्रामीणों को नहर में शव बहता नजर आया। खबर फैली तो तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के अनुसार शव क्षत-विक्षत हालत में था। नहर के पानी में तेज बहाव में बहकर कहीं से आया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष होगी। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।