गांव शहरी मदन गढी में 25 सितंबर शाम खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव में उमाकांत के खाली खेत में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। शव की शिनाख्त गांव के ही काली उर्फ कालीचरन पुत्र किशाेरी लाल उम्र करीब 57 वर्ष के रूप में हुई।
सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनके कहने पर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव पर किसी प्रकार की चोट नहीं मिली है। कमर के नीचे एक पुरानी चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।