फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोपहर में करीब एक बजे सास-ससुर खेत से घर लौटे। उन्हें पता चला तो पुत्रवधू के कमरे के पास पहुंचे। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर फंदे पर अंजली का शव लटक रहा था। इ
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे एक विवाहिता का शव घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे पर लटकता मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव करनपुर निवासी संदीप सिंह की शादी अंजली (20) निवासी पोलुआ थाना राया मथुरा के साथ 29 नवंबर 2023 को हुई थी। संदीप नोएडा के किसी अस्पताल में काम करते हैं। 5 जुलाई की सुबह संदीप के माता-पिता खेतों पर चले गए थे। घर पर उनकी छोटी बेटी थी। वह भी किसी के घर चली गई थी। दोपहर में करीब 12 बजे वह लौटी। उसने भाभी के कमरे में पहुंचकर दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

दोपहर में करीब एक बजे सास-ससुर खेत से घर लौटे। उन्हें पता चला तो पुत्रवधू के कमरे के पास पहुंचे। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर फंदे पर अंजली का शव लटक रहा था। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी भागकर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन गभाना के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर खबर पाकर करीब दो बजे मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार सिंह के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलित किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें