फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलाली में सड़क किनारे पड़ा मिला अलीगढ़ के युवक का शव

Sun, 21 May 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जलाली क्षेत्र के औसाफअली गांव के निकट शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास ही शराब का पौवा और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है। मृतक क्वार्सी थाना क्षेत्र के संजय गांधी कॉलोनी का निवासी था।
विज्ञापन




अकराबाद की गश्ती पुलिस को तड़के पहर करीब साढ़े तीन बजे यह शव दिखाई पड़ा। पास मिले आधार काड और मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त संजय गांधी काॅलोनी निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र चौहान पुत्र राजकुमार चौहान के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण शराब का अत्यधिक सेवन मान रही है। पुलिस के अनुसार शरीर पर कहीं भी चोट अथवा खरोंच का निशान नहीं मिला।


स्कूटी भी साफ-सुथरी मिली जिससे दुर्घटना की संभावना दिखाई नहीं पड़ती। परिजनों के अनुसार शैलेंद्र प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। शुक्रवार की रात वह कासगंज जाने की बात कहकर घर से निकले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें