पुल के नीचे पड़ा युवक का शव। संवाद
क्षेत्र के गांव उटवारा स्थित नहर पुल के नीचे मंगलवार सुबह 10 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली गई, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
इसके चलते शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान कुछ दवाइयां तथा सिरिंज मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। खैर क्राइम इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष प्रतीत हो रही है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।