विक्की नशे का आदी था, उसकी पत्नी अनीता करीब डेढ़ माह पूर्व अपने चार बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, विक्की घर पर अकेला था। दुर्गंध उठने पर लोगों ने उसके घर के अंदर झांक कर देखा तो पता चला कि विक्की का शव फंदे में लटका हुआ था।
थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव रोहिना सिंहपुर में एक युवक का शव दो दिन तक घर में फंदे पर लटका रहा। पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। 22 जून को दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव रोहिना सिंहपुर निवासी विक्की (30) नशे का आदी था, उसकी पत्नी अनीता करीब डेढ़ माह पूर्व अपने चार बच्चों के साथ मायके हसायन के गांव करारमई गई हुई थी, विक्की घर पर अकेला था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया है विक्की मजदूरी करता था, परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो दिल्ली में काम करता है। 22 जून सुबह दुर्गंध उठने पर लोगों ने उसके घर के अंदर झांक कर देखा तो पता चला कि विक्की का शव फंदे में लटका हुआ था।
सूचना मिलने पर पहुंची थाना का कहना है फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी अनीता व चार छोटे बच्चे जीवन, जीत, सोनी व बुलबुल को बिलखते छोड़ा है।