अलीगढ़ के होटल रॉयल रेजिडेंसी के किचन में सफाई कर्मचारी ने एक युवक की लाश को पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि युवक लॉज में एक शादी की दावात खाने आया था।
थाना बन्नादेवी के सारसौल पर होटल रॉयल रेजिडेंसी में कल गांव भांकरी के रहने वाले भानुपाल सिंह की लड़की की शादी थी। गभाना के चुआवली का मनोज पुत्र प्रेमपाल सिंह शादी में आया था। शादी के बाद सभी चले गए।
आज सुबह जब होटल का एक सफाई कर्मचारी किचन की सफाई करने गया, तो उसने एक युवक की लाश पड़ी देखी। युवक की लाश होटल के किचन में संदिग्ध अवस्था में पाई गई। लाश मिलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी युवक की मौत का कारण पता नहीं चला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण पता लग सकेगा।