फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चों संग रह रहा था ससुराल में

Sat, 23 Mar 2024 03:12 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहर का युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था। कोड़ियागंज के समीप कब्रिस्तान में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 मार्च को कस्बा कौड़ियागंज के समीप जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक बुलंदशहर जनपद का निवासी था और अपनी ससुराल कौड़ियागंज में पत्नी-बच्चों के साथ रहता था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया कि 22 मार्च की सुबह सूचना मिली थी कि कस्बे के समीप कब्रिस्तान में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। कस्बे के लोगों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पता चला कि मृतक 35 वर्षीय मुस्तकीम बुलंदशहर जनपद के थाना अनूपशहर के गांव बगसरा का निवासी था। वह कौड़ियागंज स्थित अपनी ससुराल में पत्नी राबिया और बच्चों के साथ रह रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथमदृष्टया आत्महत्या किए जाने की आशंका है। परिवार वालों से जानकारी करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें