कोतवाली के गांव नगला पदम के मजरा नगला गूलर के पास नाले की पटरी पर 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बृहस्पतिवार को पड़ा मिला। शाम करीब पांच बजे ग्रामीण अपने खेतों पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में नगला गूलर के पास नाले की पटरी पर एक युवती का शव उन्हें दिखाई दिया। युवती ने मूगिया कलर का शूट व एक जींस की जैकेट पहन रखा है। शव मिलने की सूचना पर सीओ धनजय सिंह व कोतवाल सत्यवीर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। युवती के गर्दन पर चोट निशान मिले हैं। सीओ ने बताया है कि पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।