फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के गेट पर अज्ञात वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन के सिविल लाइंस गेट के सामने शुक्रवार तड़के एक अज्ञात वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। राहगीरों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। वहीं, जीआरपी फिलहाल मौत की वजह बीमारी बता रही है। शव की शिनाख्त न होने के चलते मोर्चरी पर रखवा दिया है। पोस्टमार्टम होने पर मौत से राजफाश होगा।
विज्ञापन

वाकया सुबह छह बजे के करीब का है। जंक्शन के गेट के सामने लगे फुव्वारे के पास एक अज्ञात वृद्ध अचेत हालत में पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया तो उन्होंने वृद्ध की मौत की पुष्टि की। शिनाख्त के प्रयास किए गए। मगर, मृतक के पास से कोई भी कागजात न मिलने पर सफलता नहीं मिली। वृद्ध के शरीर पर सिर्फ एक तहमद और एक सफेद रंग की टी-शर्ट थी। राहगीरों ने ठंड से मौत की आशंका जताई। इंस्पेक्टर जीआरपी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
ठंड से बचाव को नहीं इंतजाम
रेलवे जंक्शन के सिविल लाइंस एरिया की साइड में कड़ाके की ठंड में भी गलन से बचाव के भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन यहां मांगने खाने वालों की सर्दी के चलते मौत हो रही है। मगर, प्रशासन से लेकर रेलवे के अधिकारी आंखें खोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें