फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छर्रा नगर पंचायत कार्यालय के सामने पड़ा मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले घर से चला गया था कहीं

Sat, 20 Jul 2024 04:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मृतक की पहचान थाना दादों के गांव हैबतपुर के मजरा नगला मुस्लिम निवासी मेंहदी हसन के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मेंहदी हसन नशे का लती था। कभी भी घर से निकल जाता था।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के सामने खाली जगह पर 19 जुलाई की सुबह एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान थाना दादों के गांव हैबतपुर के मजरा नगला मुस्लिम निवासी 40 वर्षीय मेंहदी हसन पुत्र इनाक हुसैन के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मेंहदी हसन नशे का लती था। कभी भी घर से निकल जाता था।

कुछ दिन पहले घर से निकला था। तब से परिवार वाले तलाश कर रहे थे। पूरा परिवार परेशान था। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि युवक नशे की आदत के साथ बीमारी से ग्रस्त था। उसकी पत्नी देहरादून में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें