थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि पति दूसरे शहर में काम करता है। लंबे समय से देवर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है।
18 जुलाई की रात करीब 12 बजे देवर कमरे में घुस आया। सोते हुए दबोचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े से मुंह बंद कर धमकाया कि बात न मानने पर बच्चों को मार देगा। आरोप लगाया कि नवंबर 2022 में भी देवर ने छेड़खानी की थी। शिकायत करने पर ससुर ने मकान व खेती-बाड़ी में हिस्सा न देने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।