फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीडीयू के आईसीयू का एसी बंद, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में बिजली संकट के बीच दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में बुधवार रात ओवरलोडिंग के कारण केबिल फुंक गई, जिससे अस्पताल में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। दोपहर बारह बजे आईसीयू वार्ड का एसी भी बंद हो गया। अन्य वार्डों में भी मरीजों को परेशानी हुई। बिना एसी के बेहाल आईसीयू के मरीजों के परिजनों ने देर रात हंगामा कर दिया। इसके बाद इस वार्ड से मरीज पीकू वार्ड में शिफ्ट किए गए, जबकि एक मरीज को परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन






लंबे समय से विक्रम काॅलोनी सबस्टेशन ओवरलोड चल रहा है। इससे पोषित डीडीयू का केबिल ओवरलोडिंग के चलते बुधवार रात फुंक गया। केबिल फुंकने से अस्पताल की आपूर्ति प्रभावित हो गई और आईसीयू वार्ड के एसी दोपहर बारह बजे बंद हो गए। अन्य वार्ड भी बिजली संकट से प्रभावित हुए। मरीज शाम तक बेहाल रहे। मगर देर शाम ताड़ के नगला से आया 24 वर्षीय अंशुल गंभीर रूप से बीमार था। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। एसी बंद देखकर परिजन हंगामा करने लगे।




उसके साथ अन्य मरीजों के परिजन भी आ गए। यह देख अस्पताल में अफरा तफरी मची। रात में अंशुल के परिजनों ने पूरा मामला भाजपा नेता राजीव भारती, विधायक अनिल पाराशर, राजस्व मंत्री अनूप प्रधान को बताया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आईसीयू के मरीजों को पीकू वार्ड में शिफ्ट करना शुरू किया। हालांकि अंशुल के परिजन उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस विषय में सीएमएस डॉ. राजेश्वर ने बताया कि केबिल फुंकने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। मरीजों को पीकू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। केबिल की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन








अस्पताल में ही लगना है एक ट्रांसफार्मर

डीडीयू को बिजली देने वाला विक्रम काॅलोनी सब स्टेशन ओवरलोड है। उसके भार को कम करने के लिए 5 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर डीडीयू परिसर में लगना है। इसकी अनुमति बिजली विभाग ने काफी पहले डीडीयू प्रबंधन से मांगी है। मात्र 9/6 फिट की जगह देने के लिए आज तक अस्पताल प्रबंधन तैयार नहीं हुआ। अगर जगह मिल जाए तो इस तरह की समस्या नहीं आएगी। करीब एक साल तक डीडीयू प्रबंधन ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से अस्पताल चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें