फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: थाने शिकायत करने गए वृद्ध को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 29 Dec 2023 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अपने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए थाने में शिकायत करने पर अलीगढ़ में हरदुआगंज थानातंर्गत उखलाना गांव के निवासी वृद्ध को आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण के दौरान चोट दिखाते बुजुर्ग ओमवीर सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की शिकायत करना बुजुर्ग दंपति को भारी पड़ गया। 29 दिसंबर की शाम दबंगों ने वृद्ध दंपति को घर में घुसकर घेर लिया और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से वृद्ध की जमकर पिटाई की। आरोपी दोबारा थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वृद्ध ने आरोपियों के विरुद्ध थाने पहुंचकर तहरीर दे दी है, वहीं पुलिस वृद्ध का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


थाना हरदुआगंज क्षेत्र के उखलाना गांव निवासी 60 वर्षीय ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर परिवार के कुछ लोग साल भर से कब्जा कर बैठे हैं, जिसकी बीते चार माह से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन किसी ने समाधान करने की जहमत नहीं उठाई। 28 दिसंबर को इसी प्रकरण को लेकर वह हरदुआगंज थाने गए थे, जिसकी भनक आरोपियों को हुई, तो 29 दिसंबर शाम को वह घर में घुस आए और लाठी डंडों व लात घूंसों से उन्हें पीट दिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर शाम थाने पहुंचे ओमवीर सिंह ने उखलाना निवासी कालीचरण, उसके बेटे मिथुन और पत्नी कमलेश देवी के विरुद्ध तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने वृद्ध का मेडिकल परीक्षण। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें