फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में दौरऊ रेलवे फाटक पुल होगा चालू

विज्ञापन
गभाना में रेलवे फाटक पुल का निरीक्षण करते बरौली विधायक दलवीर सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गभाना में दौरऊ रेलवे फाटक पुल आगामी दस दिन में चालू कराने की कवायद शुरू हो गई है। इस पुल के चालू होने के बाद गभाना से चंडौस और पिसावा के रास्ते से जट्टारी से जुड़ जाएंगे। इस रास्ते से अलीगढ़-पलवल स्टेट हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएंगे। गभाना तहसील के लाखों लोग जीटी रोड के साथ ही अलीगढ़-पलवल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

दिसंबर 2018 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। दिसंबर 2019 में इसको पूरा होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण अब ये निर्माण कार्य छह महीने लेट हो गया है। 850 मीटर लंबे, साढ़े सात मीटर चौड़े इस पुल की लागत लगभग 37 करोड़ रुपये तक आई है। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने रविवार को राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता आरके तोमर के साथ इस पुल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि इस रास्ते के चालू होने से गभाना तहसील के लाखों लोग जीटी रोड और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस पुल पर केवल थोड़ा काम रह गया है, जिसे दस दिन में पूरा किया जाएगा। 850 मीटर लंबे, साढ़े सात मीटर चौड़े इस पुल की लागत लगभग 37 करोड़ रुपये आई है। दस दिनों में पुल जनता को समर्पित हो जाएगा। इस मौके पर सुशील गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, रणवीर प्रधान और अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें