फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती और भारोत्तोलन में बेटियां छाईं

Mon, 22 Feb 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा यहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में जिला स्तरीय दो दिवसीय खुली ग्रामीण महिला, पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इसमें जिले के 12 ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें देहात के खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि सीडीओ डीएस सचान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन जिला युवा कल्याण एवं प्रावि दल अधिकारी आदित्य कुमार ने किया। दूसरे दिन कुश्ती, भारोत्तोलन आदि प्रतियोगिता हुईं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी डा. मंजूर आलम आदि मौजूद रहे।

परिणाम बालिका वर्ग ःकुश्ती अलग-अलग भार वर्ग में हेमू , उर्मिला, कान्ता तोमर, लवीसी चौधरी व राधा चौधरी प्रथम रहीं। भावना, भारती, द्वितीय रहीं। भारोत्तोलन में  पूनम, चंद्र मुखी, नीरज प्रथम रहीं। लक्ष्मी, रेनू, प्रीति दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


परिणाम बालक वर्गः कुश्ती अलग-अलग भार वर्ग में  आकाश , तरुण, मोहित कुमार, नरेश, किशोर, विकास प्रथम रहे। मनेाज, राजकुमार, कोशिन्द्र, ऊधम सिंह कृष्णा, दूसरे स्थान पर रहे। भारोत्तोलन में हरेन्द्र , सोनू प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, सतेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, राजू यादव, मुकेश चौधरी प्रथम रहे। गौरव सिंह, पालेन्द्र कुमार, सतेन्द्र सिंह, शेखर चौधरी, धमेन्द्र, देवेश चौधरी दूसरे स्थान पर रहे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें