फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: आस्था के सफर में बेटी दे रही साथ, दिव्यांग पिता की कांवड़ यात्रा में खुशबू बनी सहारा

Sat, 14 Feb 2026 10:21 AM IST
चमन शर्मा मो. फहीम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

जब लोगों ने खुशबू को अपने पिता की ट्राइसाइकिल को पीछे से धक्का लगाते हुए सफर तय करते देखा तो हर कोई भावुक हो उठा। राहगीरों ने रुककर इस बेटी का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
ट्राईसाइकिल से कांवड़ लेकर आ रहे दिव्यांग पिता के साथ बेटी खुशबू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सासनी गेट की गलियों में 13 फरवरी को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर राहगीर का दिल छू लिया। दिव्यांग पिता की आस्था को बेटी ने अपने हौसले का सहारा दे दिया। बेटी इस कांवड़ यात्रा में पिता की ट्राइसाइकिल में धक्का लगाकर आस्था के सफर में उनका साथ निभा रही है।

विज्ञापन


सासनी गेट स्थित कॉलोनी निवासी दिव्यांग विष्णु बृहस्पतिवार सुबह अपनी ट्राइसाइकिल पर कांवड़ रखकर जल लेने के लिए निकले। घर से निकलते समय बेटी खुशबू ने चिंता जताई, पिताजी आप अकेले इतनी दूर कैसे जाएंगे, मैं भी साथ चलूंगी। पिता ने समझाया कि रास्ता लंबा और मुश्किल है, लेकिन खुशबू की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा।

13 फरवरी को जब लोगों ने खुशबू को अपने पिता की ट्राइसाइकिल को पीछे से धक्का लगाते हुए सफर तय करते देखा तो हर कोई भावुक हो उठा। राहगीरों ने रुककर इस बेटी का हौसला बढ़ाया। आस्था की इस यात्रा में खुशबू ने साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि माता-पिता की सेवा में भी बसती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें