फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता के घर से बेटी व दामाद ने रुपये-जेवर चुराए

Sun, 30 Jul 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के अतरौली रोड पर अनाज मंडी के पास रहने वाले राजेंद्र सिंह के घर से उनकी ही बेटी और दामाद रुपये-जेवर चुराकर ले गए। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




राजेंद्र सिंह के अनुसार उनकी बेटी राधा की शादी पंजाब निवासी सुंदर सिंह पुत्र शब्बू उर्फ सूबेदार के साथ कुछ माह पहले हुई थी। बेटी व दामाद कुछ समय से उनके घर पर ही रह रहे हैं।


पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह दवा दिलाने अलीगढ़ गए थे। वहां से लौटे तो बेटी-दामाद घर से नदारद थे। इसके बाद उन्होंने आलमारी चेक की तो उसमेें रखे एक लाख रुपये के साथ ही सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने अपनी बेटी और दामाद के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें