आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। स्नातक स्तर की परीक्षाएं 17 नवंबर से 22 दिसंबर और परास्नातक स्तर की परीक्षाएं 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक होंगी।
स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक (लिखित) प्रणाली के जरिये की जाएंगी, जबकि स्नातक पंचम सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रणाली से होंगी।
विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक स्तर की परीक्षाएं 16 नवंबर से 7 दिसंबर और परास्नातक स्तर की परीक्षाएं एक दिसंबर से 16 दिसंबर तक होंगी। 200 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वाॅयस रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी कैमरों की नजर परीक्षाएं होंगी।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 अक्तूबर से प्रारंभ की जाएंगी। इन परीक्षाओं में केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिनका परीक्षा फॉर्म संबंधित महाविद्यालय द्वारा पूर्ण कर विश्वविद्यालय में निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कराया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त जिन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित अवधि में नहीं हो पाती है, उन्हें प्रति विषय 1500 रुपये अर्थदंड के साथ छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।