विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा फार्म भरने हेतु एमआईएस जनरेट करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर कर दी है। एमआईएस परीक्षा शुल्क जमा करने और परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर कर दी है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में मुख्य और बैक परीक्षा के फार्म भरने की तिथि तीसरी बार बढ़ा दी गई है। अब 18 दिसंबर तक परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन
आरएमपीएसयू के कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने वर्ष 2024-25 के विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा फार्म भरने हेतु एमआईएस जनरेट करने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर कर दी है। एमआईएस परीक्षा शुल्क जमा करने और परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर कर दी है। इससे पहले यह दोनों तारीखें क्रमश: 12 और 14 दिसंबर थीं।