फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दलित युवक की हत्या

Wed, 02 Mar 2016 12:51 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाकये के अनुसार गांव दमुंआका में 27 फरवरी की रात एक घर में आगजनी व दो घरों में चोरी की घटना हुई थी। इसी प्रकरण की जांच के लिए थाने से दरोगा कृष्ण कुमार व सिपाही जसवीर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव पहुंचे। जहां उन्हें आग लगाकर चोरी करने का कुछ लोगों पर संदेह था। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी को यह कहकर अपने साथ ले लिया कि फलां व्यक्ति का घर दिखा दो।
विज्ञापन


आगजनी व चोरी मामले में जांच करनी है। ग्राम प्रधान के नाते दरोगा व प्रधान एक दरवाजे पर पहुंचे और उसे खटखटाया। इस पर अंदर से एक महिला सामने आई और जब दरोगा ने उससे नाम पता पूछना शुरू किया तो वह विरोध पर उतर आई। उसने दरोगा पर अभद्रता के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच एकत्रित लोगों ने प्रधान को यह कहते हुए घेर लिया कि हमने हाल ही के प्रधानी चुनाव में तुमको वोट नहीं दिया। इसीलिए तुम हमारे दरवाजे पर पुलिस लेकर आए हो।

इस बीच हंगामा होते देख दरोगा व सिपाही वहां से खिसक गए, जबकि प्रधान व दलित पक्ष भिड़ गए। यहां खबर पर प्रधान पक्ष से हथियारों सहित साथी आ गए और फायरिंग कर दी। बचाव में दलित पक्ष से भी फायरिंग का आरोप है। मगर प्रधान पक्ष की फायरिंग में राहुल पुत्र बनी सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े मगर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं प्रधान पक्ष से लोकेश पुत्र चंद्रपाल भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हुआ है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें