फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी की हत्या, दुष्कर्म का अंदेशा, बवाल

विज्ञापन
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या एवं दुष्कर्म की आश
विज्ञापन
थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय दलित किशोरी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। इस वारदात को रविवार दोपहर उस समय अंजाम दिया गया, जब वह अपने खेत पर चारा लेने गई थी। उसके साथ दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया जा रहा है। देर शाम किशोरी का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे अपराधियों के नाम उजागर होने तक शव नहीं ले जाने देने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के आगे आग जलाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और ईंट पत्थर भी फेंके। पत्थर लगने से जिले के गंगीरी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का सिर फट गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक एसएसपी सहित पूरा अमला ग्रामीणों को समझाने में जुटा था।
विज्ञापन

अकराबाद क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की बुजुर्ग विधवा अकेली रहती थी। उसने 11 साल पहले अलीगढ़ शहर में रहने वाली अपनी पांच साल की धेवती को अपने पास रख लिया था। तब से वह नानी के पास ही रहती थी और उन्हें ही मम्मी कहती थी। वृद्धा के अनुसार रविवार दोपहर करीब बारह बजे किशोरी अपने खेतों से चारा लेने गई थी।
जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो दोपहर करीब ढाई बजे वह उसे देखने पहुंची, लेकिन किशोरी नहीं मिली। जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसने गांव से कुछ लोगों को बुलवा लिया। देर शाम तक किशोरी की तेज खोजबीन होने लगी। इसी बीच देर शाम करीब सात बजे किशोरी का अर्द्धनग्न शव अपने खेत से करीब 500 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। देखने से लग रहा था कि उसकी मुंह या गला दबाकर हत्या की गई है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि पहचाने जाने के भय से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस सूचना पर इलाका पुलिस के साथ-साथ एसएसपी मुनिराज जी, फॉरेंसिक टीम व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। तब तक वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो चुके थे। पुलिस ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने यह कहते हुए छीन लिया कि पहले पुलिस यह खुलासा करे कि क्या हुआ था और किसने यह वारदात की। इसके बाद ही शव उठेगा। इस पर किसी तरह एसएसपी ने समझाकर शव उठवाकर गाड़ी में रखवा लिया तो ग्रामीणों ने पुवाल, करब आदि डालकर पुलिस की गाड़ियों के आगे आग लगा दी और रास्ता रोक दिया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस पर पुलिस पर कुछ ग्रामीणों ने ईंट पत्थर भी फेंक दिए। इस घटना में इंस्पेक्टर गंगीरी प्रमेंद्र कुमार जख्मी हुए हैं। देर रात तक पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने के प्रयास में जुटी थी।
अकराबाद (अलीगढ़) मामले में एसएसपी का बयान
-अकराबाद क्षेत्र में सुबह से लापता किशोरी का शव खेत में मिला है। उसकी हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्यों का संकलन कराया जा रहा है। -मुनिराज जी एसएसपी

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या और दरिंदगी की आशंका पर ?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें