फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरेली से बांदीकुई के बीच रोजाना चलेगी ट्रेन

Sat, 27 Dec 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली से बांदीकुई के बीच नियमित ट्रेन का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब शीघ्र ही ट्रेन के संचालन की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से हाथरस सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने उत्तर मध्य रेलवे के समक्ष कुल 10 प्रस्ताव रखे थे। इनमें क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के नए ठहराव, नई ट्रेनों के संचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इन्हीं प्रस्तावों में से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव बरेली से बांदीकुई के बीच ट्रेन संचालन का था, जिसे रेलवे ने स्वीकृति दे दी है। प्रस्तावित ट्रेन का ठहराव बरेली, अलीगढ़, हाथरस जंक्शन के अलावा सासनी, पोरा, जलेसररोड सहित कुछ स्टेशनों पर होगा।
इससे न केवल हाथरस जनपद बल्कि आसपास के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, छात्र और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन

सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि बरेली और बांदीकुई के बीच सीधी ट्रेन चलाई जाए। इसको गंभीरता से लेते हुए रेलवे से लगातार संवाद किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हाथरस जनपद को और भी रेल सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें