फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक यात्री संघ ने की स्पेशल ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक यात्री संघ की ओर से कोरोना काल में बंद हुई लोकल ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों के संचालन या उसके समकक्ष कोई अलीगढ़-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की है। दैनिक यात्री संघ के अरविंद तिवारी ने स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम को मांग पत्र बुधवार को सौंपा।
विज्ञापन

अरविंद तिवारी ने बताया कि ईएमयू ट्रेनों से हजारों यात्री प्रतिदिन अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली और टूंडला की ओर सफर करते थे। यह सफर किफायती होता था। सैंकड़ों दैनिक यात्रियों ने एमएसटी बनवा रखीं थीं। मगर. कोरोना के चलते इन ट्रेनों को अब बंद कर दिया गया है। इसके चलते दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर दिल्ली में काम करने वाले लोगों को अपने वेतन का आधे से अधिक हिस्सा बसों के किराए में खर्च करना पड़ रहा है। कोरोना के चलते पहले ही कंपनियों ने लोगों का वेतन पहले से आधा कर दिया है। यह बेहद गंभीर समस्या है। इसकी ओर ध्यान दिया जाए। रेलवे कम से कम एक स्पेशल ईएमयू ट्रेन या इंटरसिटी चलाने की अनुमति दे। इंटरसिटी में एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह ही रिजर्वेशन की सुविधा कर दी जाए। इससे जिसको आरक्षित टिकट प्राप्त होगा वह यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें