फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दादों के युवक की नोएडा में मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 29 Jan 2026 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नोएडा के परी चौक में बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल अलीगढ़ दादों के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक रिंकू यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों क्षेत्र के गांव रनमोचना निवासी रिंकू यादव (20) की नोएडा में सड़क हादसे में घायल होने के बाद 28 जनवरी को मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि रिंकू नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। 27 जनवरी को वह अपने कमरे से स्कूटी से कंपनी जा रहा था, जैसे ही वह परी चौक क्षेत्र में पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 28 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का बुरा हाल है, कुछ सदस्य नोएडा के लिए रवाना हो गए है। रिंकू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें