फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के लिए मारे-मारे फिर रहे डी फार्मा के छात्र

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राम किशन के कार्यालय के बाहर डी फार्मा के छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी फार्मा) के छात्र प्रशिक्षण पूरा करने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का पत्र आने के बाद अधिकारी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में 15 से अधिक डी फार्मा के छात्र फरवरी 2021 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। छात्रों को डिस्पेंसरी से लेकर इमरजेंसी तक में ड्यूटी लगाई गई। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद छात्र अनुपस्थित रहे। अब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक छात्रों को प्रशिक्षण पूरा करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
दरअसल जून के अंतिम पखवाडे़ में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (प्रशिक्षण) डॉ. राकेश दुबे का पत्र आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशिक्षण पूरा करने की अनुमति देने से बच रहे हैं। पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि अपने स्तर से किसी भी प्राइवेट स्कूल - कॉलेज को शासन या महानिदेशक की सहमति के बिना व्यावहारिक प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान न की जाए। विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक या मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मलखान सिंह जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकिशन ने बताया कि 28 फरवरी 2021 तक प्रशिक्षण पूरा करने वालों को प्रमाणपत्र दे दिया गया है। डी फार्मा के छात्र कोरोना काल में प्रशिक्षण प्राप्त करने नहीं आए। अब शासन को पत्र लिखकर उनके बारे में दिशा-निर्देश मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें