फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 25 दिन में होगी सिलिंडर बुकिंग, शहर से देहात तक व्यवस्था लागू, 10 सितंबर से मिलेगा मुफ्त राशन

Wed, 09 Sep 2026 03:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था अब शहर से देहात तक एक समान कर दी गई है। इसके साथ ही, सितंबर में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न और सस्ती चीनी मिलेगी।
विज्ञापन
घर पहुंचेगा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से देहात तक घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था एक जैसी कर दी गई है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 45 और शहर में 25 दिन बाद बुकिंग की सुविधा दी जा रही थी। अब इसे एक सामान रूप से 25 दिन कर दिया गया है। शहर से देहात तक कोई भी उपभोक्ता 25 दिन बाद सिलिंडर की बुकिंग करा सकता है।

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि संबंधित गैस कंपनियों के अधिकारियों के पास इससे संबंधित दिशा-निर्देश आए हैं। गैस की कोई दिक्कत नहीं है। एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि अब शहर से देहात तक सभी जगह 25 दिन में बुकिंग की जा सकेगी।

जिले में लगभग सात लाख उपभोक्ताओं को 60 गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलिंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता अपनी केवाईसी पूरी करा लें। लगभग 18 फीसदी उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सितंबर में राशन कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न
जिले में सितंबर के राशन वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 से 25 सितंबर 2026 तक पात्र राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई से सितंबर तक के कोटे की तीन किलो चीनी 54 रुपये में उचित दर की दुकान से मिलेगी।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो मुफ्त खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें 21 किलो गेहूं, नौ किलो चावल, तीन किलो बाजरा और दो किलो मक्का शामिल है। जिन दुकानों पर बाजरा और मक्का उपलब्ध होगा, वहां पहले इनका वितरण किया जाएगा। इसके बाद गेहूं-चावल मिलेगा।

पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसमें दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, एक किलो बाजरा और एक किलो मक्का शामिल है। स्टॉक के अनुसार गेहूं-चावल की मात्रा समायोजित की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि कार्डधारक पोर्टेबिलिटी के जरिए किसी भी उचित दर विक्रेता से राशन ले सकते हैं। आधार प्रमाणीकरण में दिक्कत होने पर मोबाइल ओटीपी से सत्यापन कर राशन दिया जाएगा। कम राशन या अनियमितता की शिकायत एसडीएम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या जिला पूर्ति कार्यालय में की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें