फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, लगाया जाम

Thu, 28 Mar 2024 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस रोड पर बुधवार की रात एक साइकिल सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने आधा घंटे तक हाथरस रोड पर जाम लगाया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


हाथरस रोड के गांव लश्करगंज निवासी आसाराम (48) पुत्र बाबूलाल ढकेल लगाकर छोले बेचते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह सामान लेकर साइकिल से पंत चौराहे से हाथरस रोड पर होकर गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से एक ट्रक संख्या आरजे 11-जीबी 7065 ने साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया साइकिल व आसाराम के ऊपर से होकर गुजर गया। आसाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम लगते ही पंत चौराहे से हाथरस मार्ग की तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार सुशील कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें