फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ साइबर सेवा केंद्र, ट्रायल पर आईं 617 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस के सुरक्षा विहार स्थित क्राइम ब्रांच भवन में साइबर सेवा केंद्र शुरू करा दिया है। इस केंद्र के तहत एक छत के नीचे साइबर संबंधी अपराधों की शिकायतें हो सकेंगी और उनके निस्तारण होंगे। चूंकि यहीं सर्विलांस व क्राइम ब्रांच का दफ्तर भी संचालित है। यह यूपी का दूसरा साइबर सेवा केंद्र होगा। इससे पहले गाजियाबाद में इसी तरह से साइबर सेवा केंद्र चल रहा है। वह भी एसएसपी गाजियाबाद रहते कलानिधि नैथानी ने ही शुरू कराया था। इसके शुभारंभ पर ट्रायल पर कुल 617 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों पर रोकथाम व उन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए यह साइबर सेवा केंद्र शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सुरक्षा विहार स्थित क्राइम ब्रांच के नए भवन में साइबर सेवा केंद्र शुरू किया गया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन में प्रोजेक्टर पर साइबर सेवा केन्द्र की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए अवगत कराया गया। जिसके ट्रायल में थानों से 617 साइबर शिकायतें भी प्राप्त हुई और उनका निस्तारण कराया गया। इसमें स्टाफ भी बढ़ाया गया। यहां साइबर सेल प्रभारी की तैनाती के साथ एसपी क्राइम को नोडल बनाया गया है।
नई व्यवस्था के तहत कोई भी व्यक्ति साइबर शिकायत लेकर थाने जाएगा तो उसका तीन प्रतियों में एक फार्म भरना होगा। एक प्रति थाने में, दूसरी साइबर सेल को और तीसरी पीड़ित को दी जाएगी। इस फार्म पर अंकित नंबर के आधार पर पीड़ित कभी भी अपने केस की प्रगति जान सकेगा।
विज्ञापन

- बढ़ते साइबर अपराध को ध्यान में रखकर नई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी किए जाएंगे। कलानिधि नैथानी, एसएसपी
साइबर सेल ने वापस कराए पीड़ित के रुपये
हरदुआगंज के सफेदपुरा के राहुल ने एक शिकायत 23 जून को दी थी, जिसमें कहा गया था कि 21 जून को किसी ने परिचित बनकर फोन कर एकाउंट से ओटीपी की मदद से दस हजार रुपये का फ्राड किया था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने रुपये वापस करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें