फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: काट दिए जामुन के सात हरे पेड़, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 13 May 2024 05:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव मानई के नगला माता में कुछ लोग हरे पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने के सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। टीम को देखकर पेड़ काटने वाले आरोपी भाग गए। मौके पर चार जामुन के हरे पेड़ कटे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
मौके पर पड़े अवैध रूप से काटे गए पेड़ - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव मानई में तीन लोगों ने 12 मई को एक ठेकेदार से मिलकर जामुन के सात हरे पेड़ों पर आरी चला दी। पेड़ काटने की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर वह भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वन रक्षक मुकेश कुमार ने बताया है कि 12 मईं को गांव मानई के नगला माता में कुछ लोग हरे पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने के सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। टीम को देखकर पेड़ काटने वाले आरोपी भाग गए। मौके पर चार जामुन के हरे पेड़ कटे हुए मिले हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि गांव के तीन लोगों ने एक ठेकेदार के जरिए पेड़ कटवाए हैं। वन रक्षक की तहरीर पर चार आरोपी राजपाल, उमेश व सत्यपाल पुत्रगण मुंशीलाल समेत ठेकेदार विजेंद्र पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें