फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीमारी के चलते सिपाही की मौत, अमरोहा के गजरौला में थी तैनाती

Mon, 13 May 2024 05:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शैलेंद्र कुमार का 2018 में यूपी पुलिस में उनका चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरोहा जनपद के थाना गजरौला में थी। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से वह बीमार थे। बीमारी में फायदा मिलने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। चिकित्सकों ने गांव में आराम करने की सलाह देकर भेज दिया था। 12 मई को शैलेंद्र की सुबह अचानक मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृतक कांस्टेबिल शैलेन्द्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव मतरोई निवासी सिपाही की गांव में 12 मई को मृत्यु हो गई। परिजन मृत्यु का कारण बीमार होना बता रहे हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरोहा में थी।

विज्ञापन


गांव मतरोई निवासी राजेंद्र सिंह का 29 वर्षीय बेटा शैलेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। 2018 में यूपी पुलिस में उनका चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरोहा जनपद के थाना गजरौला में थी। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से वह बीमार थे। बीमारी में फायदा मिलने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। चिकित्सकों ने गांव में आराम करने की सलाह देकर भेज दिया था। 12 मई को शैलेंद्र की सुबह अचानक मृत्यु हो गई।

कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सिपाही की मृत्यु की सूचना पर वह गांव पहुंचे थे। परिजनों ने बीमारी के चलते सिपाही की मृत्यु होना बताया गया है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक ने अपने पीछे मां-बाप, पत्नी अनुपम, दीप्ती 02 वर्ष 06 माह तथा क्षारवी 02 माह को रोते-बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें