फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को सांड़ ने किया अधमरा

Tue, 28 May 2019 01:39 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
घायल किशोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अतरौली क्षेत्र के गांव किठौली में नलकूप में अपने पिता को खाना देने जा रहे 14 वर्षीय किशोर पर रास्ते में एक सांड़ ने हमला कर दिया। सींगों से उठाकर किशोर को कई बार पटका। इससे किशोर के सिर, चेहरे, छाती, दोनों हाथ, पैर में चोटें आई हैं। चीखपुकार सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। बेहोशी की हालत में किशोर को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन



गांव खानपुर के मजरा किठौली निवासी सियाराम चौकीदार रविवार की रात अपने खेत पर पानी लगाए हुए थे। देर रात तक पानी लगाने के कारण वह नलकूप पर ही सो गए। सोमवार की सुबह उनका बेटा अवधेश पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। अपने खेत के समीप वह पहुंचा था तभी एक सांड़ ने अवधेश पर हमला बोल दिया। सींगों से उठाकर उसे पटकनी लगाई। अवधेश की चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान लाठियां लेकर दौड़ पड़े और किशोर को सांड़ के चंगुल से छुड़ाया। सांड़ के हमले से किशोर बेहोश हो गया। परिजन उसे आननफानन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक इलाज के साथ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें