फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिला अस्पताल में जल्द लगेगी सीटी स्कैन मशीन, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन शुरू होने से मरीजों को फौरी राहत मिलेगी। अभी तक जिला अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज या पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल और महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब पांच हजार मरीज पहुंचते हैं। इमरजेंसी में भी करीब 175 मरीज प्रतिदिन आते हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है।
तीनों अस्पतालों में केवल पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन है। रोजाना करीब 20 से 25 मरीज सीटी स्कैन कराने पहुंचते हैं। जिला अस्पताल में मशीन नहीं होने से इस अस्पताल पर भी मरीजों का अतिरिक्त दबाव बना रहता है। इस दबाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक ने मशीन लगाने के लिए जिला अस्पताल से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन


इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा है। यह मशीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाएगी।


अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज सीटी स्कैन कराने आते हैं। ओपीडी में 1800 से 2000 मरीज पहुंचते हैं।
-डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यह मशीन वार्ड नंबर सात में लगेगी।
-डॉ. जगवीर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल




जेएन मेडिकल कॉलेज में हैं दो मशीनें
मेडिकल कॉलेज में दो सीटी स्कैन मशीनें होने के बावजूद मरीजों का दबाव लगातार बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब छह से सात हजार मरीज पहुंचते हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए सीटी स्कैन की सुविधा के साथ पर्याप्त डॉक्टर और तकनीकी स्टाफ की जरूरत भी महसूस की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में एक सीटी स्कैन मशीन रेडियोलॉजी विभाग और दूसरी इमरजेंसी में स्थापित है। प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि मरीजों की बड़ी संख्या के चलते यहां सीटी स्कैन की मांग भी अधिक रहती है। ऐसे में मशीनों के साथ डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट और तकनीकी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें