फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सड़क पार कर रही सीआरपीएफ महिला सिपाही में बाइक ने मारी टक्कर, हुई घायल

Fri, 26 Apr 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मुरादाबाद में तैनात बटालियन की सिपाही की खेमपुर के मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी। वह खेमपुर गांव के पास सोमना-खैर सड़क को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव ड्यूटी में लगीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला सिपाही को 26 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेमपुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला सिपाही सहित बाइक सवार घायल हो गया। दोनों को लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की मुरादाबाद में तैनात बटालियन की सिपाही कविता की खेमपुर के मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी। 26 अप्रैल की सुबह वह खेमपुर गांव के पास सोमना-खैर सड़क को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी और बाइक सवार युवक रिंकू निवासी रायपुर भी घायल हो गया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें