फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए ट्रेनों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 27 Sep 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पितृपक्ष एवं पूर्णिमा पर शनिवार को ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा स्नान के लिए राजघाट तक चलाई गई विशेष ट्रेन में 1950 यात्रियों ने यात्रा की। भीड़ के चलते बस और ट्रेनों में मारामारी की स्थिति रही।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्णिमा पर सुबह से ही गंगा स्नान को जाने के लिए अलीगढ़ से बरेली, चंदौसी व मुरादाबाद जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने अलीगढ़ से राजघाट-नरौरा तक विशेष ट्रेन संख्या 04187 चलाई थी। राजघाट के लिए यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे रवाना हुई। इसमें 850 यात्रियों ने यात्रा की। वापसी में राजघाट से चलकर ट्रेन संख्या 04188 अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 09:56 बजे पहुंची। इस विशेष ट्रेन में 1100 यात्रियों ने यात्रा की।
उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि राजघाट जाने व आने वाले कुल 1950 यात्रियों ने यात्रा की है। इसके अलावा अलीगढ़ से बरेली जाने व आने वाली पैसेंजर ट्रेनों में अन्य दिनों की अपेक्षा की यात्रियों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें