फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अवकाश के बाद जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
त्योहार बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की सुबह से मरीजों की भरमार रही। पर्चा काउंटर से लेकर फिजीशियन के चैंबर तक मरीजों की लाइन लगी रही। गले व फैंफड़ों के संक्रमण के मरीज अधिक रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह सात बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 7.50 बजे गेट खुलते ही पर्चा काउंटर पर लाइन लग गई। पर्चा लेने के बाद मरीज अपनी बीमारी के अनुसार संबंधित चिकित्सक के कक्ष के बाहर खड़े हो गए। सुबह 8.30 बजे तक सभी चिकित्सक अपने कक्ष में पहुंच गए थे। शुक्रवार को फिजीशियन डॉ. वरुण चौधरी व डॉ. अवधेश कुमार के चैंबर के बाहर अधिक भीड़ रही। अपनी बारी के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाल रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां भी भीड़ रही।

डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग सर्दी का शिकार हो रहे हैं। गले का संक्रमण छाती तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को दवाओं के साथ-साथ बचाव के भी उपाय बताए जा रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे तक 2436 पर्चे बनाए गए। 650 मरीज छाती संक्रमण के रहे। इनके अलावा 415 मरीज वायरल बुखार के रहे।
विज्ञापन




कई दिनों से बुखार आ रहा है। गांव में ही इलाज करा रहे थे। अस्पताल खुलते ही बेहतर इलाज की आस में यहां आ गए। कई घंटे में परीक्षण का नंबर आया। - ढाल सिंह, नगला अलगर्जी



हाथों में एलर्जी हो गई है, खुजली होती है। यहां कोई त्वचा विशेषज्ञ तो नहीं मिला। फिजीशियन से ही दवा लिखवा ली है। दवा लेने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुंवरपाल, विष्णुपुरी



सासनी में सही उपचार न मिलने के कारण जिला अस्पताल आया हूं। यहां भीड़ के चलते आधा घंटे में पर्चा का नंबर आया। इसके बाद डेढ़ घंटे चिकित्सक के कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ा। - राजेंद्र कुमार, सासनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें