फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का इनामी गोकश मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
मुठभेड़ घायल बदमाश। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बुलंदशहर बॉर्डर पर पिछले सप्ताह हुई गोकशी को अंजाम देने वाला गैंग एक बार फिर इलाके में गोकशी के इरादे से आ गया। मगर इस बार पुलिस घेराबंदी के चलते मुठभेड़ हो गई और गैंग सरगना जख्मी होने पर दबोच लिया गया। पकड़ा गया गोतस्कर 25 हजार का इनामी है। मुठभेड़ के दौरा उसके पांच अन्य साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस घेराबंदी में जुटी थी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बुलंदशहर के पहासू बॉर्डर पर 25 सितंबर की रात गोकशी हुई थी। उसके बाद से ही पुलिस उन गोकशों के पीछे लगी थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि यह गोकश मेरठ व बुलंदशहर के रहने वाले हैं। एक स्विफ्ट डिजायर कार में इलाके में ही घूम रहे हैं। शुक्रवार देर रात फिर पुलिस को इस कार के बरौली से सटे गांव नगला राय सिंह के जंगलों में होने की सूचना मिली। इस सूचना पर एसओ जवां अभय कुमार ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की तो वहां पुलिस को देख गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसकी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि उसके पांच साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम फिरोज पुत्र सईद निवासी अजराला थाना बुराड़ी मेरठ बताया। एसओ के अनुसार घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
मौके से एक स्विफ्ट डिजायर कार, तीन तमंचे, गोकशी के लिए आठ छुरे व गड़ासे, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा आदि सामान बरामद हुआ है। देर रात फरार साथियों की तलाश में कांबिंग की जा रही थी। खबर पर क्वार्सी व गभाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। एसओ जवां के अनुसार पकड़ा गया गोकश उनके थाने से 25 हजार का इनामी घोषित है। उससे पूछताछ में अन्य घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। बाकी साथियों की गिरफ्तारी पर भी अन्य खुलासे होंगे। इधर, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें