शनिवार को ग्राम दहेली की पोखर में एक मगरमच्छ देखा गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण पोखर पर गए तो वहां पोखर के किनारे एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देख ग्रामीण डर कर वहां से भाग गए। गांव में अन्य ग्रामीणों को बताया, तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मगरमच्छ पोखर के अंदर चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी वन विभाग की टीम के लोग मगरमच्छ को नहीं खोज सके। वन विभाग की टीम वापस लौट आई। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी पोखर में मगरमच्छ देखा गया था।