फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल डालकर महिला को जलाया

Sat, 20 Jun 2015 01:29 AM IST
गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल डालकर महिला को जलाया
विज्ञापन

गभाना (ब्यूूरो)।  थाना क्षेत्र के जीटी रोड  से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर राजेश कुमार के बाग में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे जंगल में शौच के लिए जाने वाले ग्रामीणों ने महिला का अधजला शव पड़ा देखा। सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक महीपाल सिंह चाहर मय फोर्स पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल  का निरीक्षण कर ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी हासिल की। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। दाहिने पैर में बिछुआ, दोनों कानों में कुंडल, एक वाली, पहने हुए है। उसके पास से प्लास्टिक की नीली चप्पल पड़ी हुए थी, महिला का शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव में कीडे़ पडे़ हुए थे। हत्यारों ने उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से यहां लाकर बाग में फेंकने के साथ ही उसकी शिनाख्त न हो उसे किसी कैमिकल से जला डाला है। जिससे महिला का चेहरा, हाथ, पैर काफी जल चुके थे। प्रभारी निरीक्षक महीपाल सिंह चाहर ने बताया कि महिला के शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों में सूचना दे दी गई है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें