फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर कमेंट के लिए रोका तो दोस्तों ने मार डाला

Thu, 24 Sep 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दादों थानाक्षेत्र के गांव दरीअलावलपुर में 45 वर्षीय विशंभर सिंह को उसके तीन दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। शराब पीने के दौरान दोस्तों ने उसकी पत्नी पर कमेंट कर दिया जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विशंभर की पत्नी ने बताया कि गांव के चंद्रपाल सिंह, छोटे और रामवीरेश उसके पति विशंभर सिंह के दोस्त हैं। अक्सर ये साथ बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार रात को भी उसके घर पर सभी शराब पी रहे थे। तभी तीनों दोस्त उस पर (पत्नी) कमेंट करने लगे। इसका विरोध विशंभर ने किया तो उन्हाेंने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी के अनुसार, विशंभर की पत्नी ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया  है। जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य दो फरार हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें