दादों थानाक्षेत्र के गांव दरीअलावलपुर में 45 वर्षीय विशंभर सिंह को उसके तीन दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। शराब पीने के दौरान दोस्तों ने उसकी पत्नी पर कमेंट कर दिया जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विशंभर की पत्नी ने बताया कि गांव के चंद्रपाल सिंह, छोटे और रामवीरेश उसके पति विशंभर सिंह के दोस्त हैं। अक्सर ये साथ बैठकर शराब पीते थे। मंगलवार रात को भी उसके घर पर सभी शराब पी रहे थे। तभी तीनों दोस्त उस पर (पत्नी) कमेंट करने लगे। इसका विरोध विशंभर ने किया तो उन्हाेंने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाप्रभारी के अनुसार, विशंभर की पत्नी ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य दो फरार हैं।