फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को मारने की कोशिश

Fri, 26 Feb 2016 01:33 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा इलाके में बुधवार को महिला व दो बच्चों की उसके पति ने ही हत्या की कोशिश की। इस मामले में पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव रायट निवासी लखपत खां की बेटी नसीमा का निकाह पांच साल पहले चंडौस के सुदेशपुर निवासी कादिर संग हुआ। दंपति पर दो बच्चे भी हैं। अब आरोप के अनुसार पति ने दिल्ली की महिला से दूसरी शादी कर ली है। इसी के विरोध पर परिवार में कलह रहने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को कादिर दोनों बच्चों व पत्नी को रायट छोड़ने आ रहा था। तभी गांव के बाहर तीनों को मारने की कोशिश में पत्नी का गला रस्सी से घोंटा गया। मगर तभी शोर पर ग्रामीणों के आने पर वह बच गए। एसओ लोधा के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें