इगलास कस्बा स्थित इलेक्ट्रानिक की एक दुकान पर छापा मारकर ऊषा कंपनी के नाम पर नकली सिलाई मशीन की बिक्री का मामला पकड़ा गया है। कोतवाली में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
शनिवार को ऊषा सिलाई मशीन कंपनी के पार्टनर कपिल बत्रा ने एक्सपर्ट के साथ अलीगढ़ रोड स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस दुकान पर ऊषा कंपनी का लोगो लगाकर नकली सिलाई मशीन की बिक्री की जा रही है। नकली सिलाई मशीन के साथ ही कोतवाली पुलिस को संबंधित दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी करने की तहरीर दी गई है।
तहरीर देने वाले ऊषा कंपनी के पार्टनर के साथ धर्मवीर खेड़ी दहिया, सोनीपत हरियाणा व विकास बखेता रोहतक हरियाणा मौजूद रहे। खैर कोतवाल अनिल कुमार का कहना है कि जांच के बाद संबंधित फर्म के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।