फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में न बुलाने पर चली लाठियां, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में न बुलाने पर चली लाठियां, पांच घायल
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान हुए विवाह समारोह में थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला खिरकापुरा के एक परिवार द्वारा सभी परिजनों को नहीं बुलाने पर विवाद हो गया, जिसमें लाठियां चलने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत शादियां हुईं। इसमें मोहल्ला खिरकापुरा निवासी एक परिवार में विवाह हुआ, लेकिन उसने अपने ही परिवार के एक भाई को नहीं बुलाया। इसको लेकर उनमें आपस में मनमुटाव हो गया। शुक्रवार की देर शाम जैसे ही परिजन विवाह आयोजन के बाद घर वापस लौटे तो उनमें आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों में लाठी-डंडे चलने लगे। किसी प्रकार बीचबचाव कर अन्य मुहल्लेवासियों व परिजनों ने मामला शांत कराया, लेकिन तब तक आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना में खिरकापुरा निवासी लक्खू पुत्र चंदन, जयराम पुत्र सरमन, कन्हैया पुत्र सरमन, चंदन एवं जितेंद्र श्रीवास पुत्र चंदन घायल हो गए। घायलों को मुहल्लेवासियों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें