फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की हत्या के बाद उसके चाचा का मिला शव

Sat, 15 Jun 2019 02:08 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
लाखन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह अतरौली क्षेत्र के गांव शेरपुर के एक बाग में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पारिवारिक रिश्ते में भतीजी चंचल का शव गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे मौसमपुर गांव में पाली रोड पर बरामद हुआ था।
विज्ञापन


चंचल की हत्या कर शव फेंका गया था जबकि फांसी पर लटके मिले युवक के परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर एसपी देहात मणिलाल पाटीदार व सीओ पंकज श्रीवास्तव सूचना पर पहुंच गए। 

अतरौली के मोहल्ला सराय शेख (टेड़ा नीम) निवासी लाखन सिंह पुत्र तोताराम का शव शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव शेरपुर के समीप एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला है। गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे लाखन अपने घर से अचानक लापता हुए थे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह शेरपुर के बाग में लोगों ने शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली जिसमें आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड मिले जिससे शिनाख्त हुई। खबर मिलते ही रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार लाखन सिंह के मुंह में काफी कपड़ा ठूंसा गया था। शव जिस फंदे पर लटक रहा था उसकी गांठ चेहरे की ओर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें